महाराष्ट्र
पातूर में छात्र संवाद व मार्गदर्शन मेले का सफल आयोजन ; प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कदम ने छात्रों को दिया मार्गदर्शन

पातूर : राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की ओर से आयोजित छात्र संवाद और मार्गदर्शन मेले को छात्रों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। इस मेले में छात्रों ने शैक्षणिक व करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कदम पाटील ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर नियोजन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सचिव मोहम्मद फरहान अमीन ने किया। इस दौरान पूर्व नगराध्यक्ष हाजी सय्यद बुरहान, शहराध्यक्ष कमरुज्ज़मा खान, पूर्व नगरसेवक मोहम्मद एजाज़, प्रदेश महासचिव सादिक उल अमीन, नातीक शेख समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



