महाराष्ट्र

अमरावती: नवनीत राणा को धमकी देने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार ; कौन है वह व्यक्ति ; पढ़ें रिपोर्ट

अमरावती: (काविशे जमील न्यूज़ ) :बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को अमरावती पुलिस ने पकड़ लिया है। तकनीकी जांच और लगातार पीछा करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को छत्तीसगढ़ के भिलाई से हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी की मदद करने वाले चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख ईसा शेख मूसा (28 वर्ष, निवासी पथरोट, जिला अमरावती) है। उसे फरार कराने में मदद करने वालों में उसका भाई शेख मुस्ताक शेख मूसा (32 वर्ष, पथरोट), बहनोई मोहम्मद जाकिर शेख हसन (37 वर्ष, अंजनगांव सुर्जी), आरोपी को अंजनगांव से मालवाहक वाहन में भिलाई पहुंचाने वाला एजाज खान अहमद खान (24 वर्ष, पथरोट) और जुबेर सुल्तान सौदागर (21 वर्ष, तरोड़ा रिद्धापुर) शामिल हैं।
नवनीत राणा को इंस्टाग्राम पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने “ईसाभाई” नाम से चल रहे अकाउंट के खिलाफ केस दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण ने आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थीं।
टीमें अंजनगांव सुर्जी, परतवाड़ा, नागपुर, तुमसर, तिरोड़ा, दुर्ग और रायपुर तक भेजी गईं। दो दिनों तक लगातार जानकारी जुटाने और गुप्त सूत्रों के साथ तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को पता चला कि शेख मूसा अपने दामाद जफर खान उर्फ दादू इस्लाम खान (निवासी भिलाई) के घर में छिपा है। वहां से आरोपी को दबोच लिया गया।
इस मामले में आरोपी को पनाह देने वाला जफर खान और फरार कराने वाला अब्दुल मलिक शेख हसन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
रक्षा बंधन के दिन हुई इस गिरफ्तारी पर नवनीत राणा ने कहा, “हिंदू धर्म की आवाज बुलंद करने वाली को मिली धमकी का आज जवाब मिला है। मुझे गला काटने की धमकी दी गई थी, लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूँ। मैं हिंदू धर्म की आवाज यूं ही बुलंद करती रहूँगी। भाई की कलाई पर राखी बांधने वाले बहन के हाथ भी उतने ही मजबूत हैं, यह आज साबित हो गया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!