महाराष्ट्र
महाराष्ट्र उर्दू पत्रकार संघ की राज्य कार्यसमिति की गई गठित


मुंबई/औरंगाबाद: महाराष्ट्र उर्दू पत्रकार संघ की राज्य कार्यसमिति का चुनाव हाल ही में एक ऑनलाइन बैठक के माध्यम से हुआ। महाराष्ट्र उर्दू पत्रकार संघ की एक चुनावी बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से राज्य कार्यसमिति का चुनाव किया गया। जमील अहमद शेख (औरंगाबाद) को प्रदेश अध्यक्ष और अब्दुल वहाब (मुंबई) को महासचिव चुना गया। जबकि कार्यकारिणी उपाध्यक्ष कारी ज़ियाउर रहमान फारूकी (औरंगाबाद), उपाध्यक्ष जावेद पाशा (बीड), संयुक्त सचिव मौलाना रहमतुल्लाह नदवी (अमरावती), समन्वयक मुहम्मद फरहान अमीन (अकोला), सदस्य डॉ. ज़ाकिर नोमानी (अकोला), एम. एम. सलीम (लातूर), सैयद फारूक अहमद (औरंगाबाद), कानूनी सलाहकार एडवोकेट मुहम्मद रेहान (अकोला) चुने गए।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.