महाराष्ट्र
अकोला: इंकलाब सेवा समिति का कार्य प्रगति पथ पर

अकोला: (शेख लुकमान ) :स्थानीय खैर मोहम्मद प्लाट शरीफ नगर स्थित विगत 10 वर्ष से सेवारत इंकलाब सेवा समिति के अंतर्गत अनेक उपक्रम सुचारू रूप से चल रहे हैं. जिसे भारी प्रतिसाद मिल रहा है; समिति के अंतर्गत विगत 10 वर्ष से महिला तक्रार निवारण केंद्र एवं मानवाधिकार सुरक्षा केंद्र सेवारत होकर इसमें पारिवारिक समस्याग्रस्त महिलाओं के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. हाल ही में समिति द्वारा राष्ट्रीय जातीय सलोखा समझौता कक्ष स्थापित किया गया. इस कक्ष का हाल ही में उद्घाटन किया गया. इंकलाब सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद एजाज बाबा की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रा.नईम फराज, महाराष्ट्र राज्य उर्दू शिक्षक संगठन के अध्यक्ष जवाद हुसैन, शिक्षक साजिद राणा, रोटी बैंक के पदाधिकारी डॉ मुजाहिद, रिफाह फाउंडेशन के सचिव डॉ मोहसिन, इंकलाब सेवा समिति की उपाध्यक्ष राजकुंनिस्सा मोहम्मद एजाज आदि मान्यवर उपस्थित थे. संस्था अध्यक्ष मोहम्मद एजाज बाबा ने समिति के उपक्रम की जानकारी दी. संस्था समुचे राज्य में कार्य कर रही है, संस्था की राज्य में अनेक शाखाएं कार्यरत होकर संस्था के अंतर्गत अनेक सामाजिक समस्याओं को सुलझाने हेतु कार्य चल रहा है. इस अवसर पर अतिथियो ने अपने मार्गदर्शन में संस्था के उपक्रमों की प्रशंसा कर संस्था के विकास हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं नेक कार्य मे मार्गदर्शन करने की हामी दी. संचालन नईम फराज ने एवं आभार नासिर पेंटर ने माने.संस्था के विकास हेतू एड राजेश खोबरागड़े, बादशाह पारोचे, रवि सारसर, सोनू चावरे,सुनील सारवान, करण गोसर, डॉ आफताब, मो.हम्मूभाई, शेख नजीर शेख कादर,मो. मुख्तार मामू,नसीम खान, हमीद खान,यूसुफ भाई, शैख ज़मीर,शैरूभाई, हुसैन मामू,नासीर खान धाबेकर आदी सामाजिक कार्यकर्ता गण सहयोग कर रहे हैं.




