प्रियदर्शनी कॉन्वेंट (हॅप्पी किड्स) इंग्लिश स्कूल कारंजा लाड जि.वाशिम यहॉं दीनीयात लेक्चर सीरीज़ मुकाबला संपन्न

कारंजा:- आज 7 जानेवारी 2024 रविवार को प्रियदर्शनी कॉन्वेंट (हॅप्पी किड्स शाला) कारंजा यहॉं हॅप्पी किड्स शाला व खादमीन ए उम्मत ट्रस्ट नांदेड के संयुक्त प्रयास से दीनीयात बेसिक नॉलेज इस विषय में, लेक्चर सीरीज़ स्पर्धा का आयोजन किया गया जिस में कारंजा तालुका के उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्तर शालाओं के विद्यार्थीयों व शिक्षकों ने भाग लिया. प्रमुख उपस्थिती के रूप में श्री.दाऊद सर (उपाध्यक्ष खादमीन उम्मत ट्रस्ट नांदेड) व श्री. अनीस अन्सारी सर (अध्यक्ष हॉप्पी किड्स शाला कारंजा) इतर उपस्थितीयों में श्री.सलीम सर (जि.प),श्री.इमरान सर(जि.प),मुहीब सर (मुलजी जेठा उर्दु शाला) व इतर उपस्थित थे.दाऊद सर ने दीनीयात के विषय में मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम संचालन श्री. नाज़ेर सर ने किया व आभार प्रकट श्री. आतिफ अहेमद सर ने किया. कार्यक्रम व स्पर्धा मुख्याध्यापिका सबा अंजुम फैजान सर,सीमा मॅडम ,शोयब सर के प्रयास से यशस्वी स्वरूप संपन्न हुई.



