महाराष्ट्र
पातुर: खेट्री में हनुमान मंदिर एवं समाज मंदिर का भूमिपूजन

पातुर: खेट्री में मुस्लिम समाज के लिए कोई समाज मंदिर नहीं था, इसलिए सरपंच जहूर खान ने विधायक नितिन देशमुख से समाज मंदिर के लिए धन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.
उन्होंने समाज मंदिर और हनुमान मंदिर के लिए 50 लाख रुपये की निधि प्रदान की है, और 1 नवंबर को भूमिपूजन किया गया था, विधायक नितिन देशमुख, सरपंच जहूर खान, जिला परिषद सदस्य संतोष सदार, पंचायत समिती सदस्य एड. सुरेश झडपे, गोपाल ढोरे, मो. सईद अब्दुल कदिर, इलियास खान समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।



