पातुर तालुका के खेट्री गांव में जिला परिषद उर्दू स्कूल के छात्रों को सरपंच जहूर खान द्वारा यूनिफार्म का वितरण; छात्रों में खुशी की लहर

पातुर: 9 नवंबर, 2023 को अकोला ज़िला के पातुर तालुका के खेट्री गांव में जिला परिषद उर्दू स्कूल में यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को यूनिफार्म और जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर हर दिल अज़ीज़ सरपंच ज़हूर खान लाल खान ने यूनिफार्म वितरित कीया। इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक आरिफुर रहमान सर, जनता सेवक पैनल के शोएब नबील, समिति अध्यक्ष शेख वाजिद खेती खेट्री ग्राम पंचायत सदस्य शेख साजिद और जिला परिषद उर्दू स्कूल के शिक्षक अब्दुल रफीक सर, नवेद सर, आसिम सर सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के कुल 179 छात्र-छात्राओं को पोशाक, कपड़े, जूते एवं मोजे वितरित किये गये। इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों में खुशी की लहर देखी गई.



