संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को इजराइल-हमास संघर्ष और फिलिस्तीन में नागरिकों की हत्या को लेकर एक बयान दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले की निंदा की, लेकिन यह भी कहा कि उग्रवादी समूह हमास ने जो किया वह कोई ‘अचानक उठाया गया कदम’ नहीं था.
उन्होंने कहा, “नागरिकों को मारना और उन्हें बंधक बनाना गलत है।” लेकिन साथ ही आम लोगों के घरों को निशाना बनाकर रॉकेट दागना किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता.
“यह समझना महत्वपूर्ण है कि हमास का हमला अचानक नहीं था। फिलिस्तीनी पिछले 56 वर्षों से उत्पीड़न के तहत जी रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “फिलिस्तीनियों ने अपनी जमीन पर बस्तियां बनते देखी हैं, आम लोगों को रोजाना हिंसा का शिकार होना पड़ता है और इन सबके बीच उनकी अर्थव्यवस्थाएं नष्ट हो जाती हैं। लोगों को उनके घरों से बेदखल कर दिया गया है, घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। लोगों के बीच राजनीतिक मेल-मिलाप खत्म हो गया है.” ऐसे बयान के बाद इजराइल गुस्से में है.
Back to top button
error: Content is protected !!