महाराष्ट्र

लाड़ली बहनों के लिए जरूरी सूचना: ई-KYC में गलती हुई हो तो 31 मार्च 2026 तक कराएं सुधार;..आदिती तटकरे की अपील

मुंबई : (काविशे जमील न्यूज़) :महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने राज्य की महिलाओं के लिए अहम घोषणा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहेन योजना की जिन लाभार्थी बहनों की ई-KYC प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती रह गई है, वे 31 मार्च 2026 तक अपनी जानकारी में सुधार कर सकती हैं। पहले ई-KYC पूरा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन प्रक्रिया के दौरान कई महिलाओं ने गलत विकल्प चुन लिया, जिसके कारण उनका योजना का लाभ बंद हो गया था।

सरकार को बड़ी संख्या में शिकायतें मिली थीं कि पात्र होने के बावजूद कई महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दोबारा सुधार का अवसर उपलब्ध कराया है। अब सभी पात्र महिलाएं निर्धारित तिथि तक अपनी ई-KYC जानकारी संशोधित कर सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, ई-KYC करते समय परिवार के सदस्यों की सरकारी नौकरी, ठेका सेवा या पेंशन से संबंधित विकल्प भरना अनिवार्य था। कई लाभार्थियों ने गलती से गलत जानकारी दर्ज कर दी, जिससे उनका आवेदन अटक गया। इसी वजह से विभाग ने इसे अंतिम मौका बताते हुए समय सीमा से पहले सुधार करने की अपील की है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी लाडकी बहनों से अनुरोध किया है कि वे 31 मार्च 2026 से पहले अपनी ई-KYC दुरुस्त कर लें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके। वहीं, जनवरी महीने की किस्त की राशि कब जारी होगी, इसको लेकर लाभार्थी महिलाओं में उत्सुकता बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!