महाराष्ट्र

राज्य के लिए बड़ा सदमा! विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन , विमान जलकर खाक

पुणे (काविश-ए-जमील न्यूज़) : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान के बारामती में हादसे का शिकार होने की रिपोर्ट सामने आई है। पीटीआई (PTI) के अनुसार इस दुर्घटना में उनके निधन की सूचना दी गई है। एजेंसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हादसे में अब तक कुल 6 लोगों की मौत बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अजित पवार आज सुबह 8 बजे मुंबई से विशेष विमान द्वारा बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती में उनकी चार महत्वपूर्ण चुनावी प्रचार सभाएँ निर्धारित थीं। बताया जा रहा है कि जब विमान बारामती हवाई अड्डे की रनवे पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पायलट का नियंत्रण छूटने से विमान रनवे से फिसलकर पास के खेत में जा टकराया। टकराते ही विमान में आग लग गई और कुछ ही पलों में धुएँ के घने बादल उठने लगे।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव व राहत कार्य में सहयोग किया। विमान में अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और निजी सहायक भी मौजूद बताए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!