महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में महापौर आरक्षण का फैसला; मंत्रालय में हुई लॉटरी, 29 शहरों के मेयर पद का आरक्षण तय

मुंबई: (काविश-ए-जमील न्यूज) :राज्य की 29 नगर निगमों के चुनावी नतीजों के ऐलान के बाद जिस आरक्षण लॉटरी पर सबकी निगाहें टिकी थीं, वह आखिरकार आज मंत्रालय में पूरी हो गई। महापौर पद के लिए यह आरक्षण लॉटरी शहरी विकास उपमंत्री माधुरी मिसाल की मौजूदगी में संपन्न हुई। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को मतदान हुआ था और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए गए थे। इस लॉटरी के बाद अब कई नगर निगमों में यह तस्वीर साफ हो गई है कि किस राजनीतिक दल का महापौर चुना जाएगा।
इस आरक्षण लॉटरी के चलते राज्य के कई बड़े शहरों में सत्ता के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलने वाले हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए आरक्षण के कारण कई वरिष्ठ और अनुभवी राजनेताओं को अपने वार्ड और राजनीतिक रणनीति में बड़े बदलाव करने पड़ेंगे।
29 नगर निगमों का आरक्षण वर्गीकरण
-
अनुसूचित जाति (SC): 3 नगर निगम
-
अनुसूचित जनजाति (ST): 1 नगर निगम (कल्याण-डोंबिवली)
-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 8 नगर निगम
-
सामान्य (खुला) वर्ग: 17 नगर निगम
यह आरक्षण लॉटरी कई राजनीतिक गणित को बदल देगी। महिलाओं के आरक्षण के कारण विशेष रूप से कई वरिष्ठ पुरुष नेताओं के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
क्षेत्रवार नगर निगम और आरक्षण
कोंकण
-
मुंबई (BMC): सामान्य (खुला) – महिला
-
ठाणे: अनुसूचित जाति (SC) – खुला
-
नवी मुंबई: सामान्य (खुला) – महिला
-
कल्याण-डोंबिवली: अनुसूचित जनजाति (ST) – खुला
-
उल्हासनगर: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – खुला
-
मीरा-भायंदर: सामान्य (खुला) – महिला
-
भिवंडी-निजामपुर: सामान्य (खुला) – खुला
-
वसई-विरार: सामान्य (खुला) – खुला
-
पनवेल: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – खुला
पश्चिम महाराष्ट्र
-
पुणे: सामान्य (खुला) – महिला
-
पिंपरी-चिंचवड़: सामान्य (खुला) – खुला
-
सोलापुर: सामान्य (खुला) – खुला
-
कोल्हापुर: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – खुला
-
सांगली-मिरज-कुपवाड़: सामान्य (खुला) – खुला
-
इचलकरंजी: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – खुला
उत्तर महाराष्ट्र
-
नासिक: सामान्य (खुला) – महिला
-
अहमदनगर: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – महिला
-
धुले: सामान्य (खुला) – महिला
-
जलगांव: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – महिला
-
मालेगांव: सामान्य (खुला) – महिला
मराठवाड़ा
-
औरंगाबाद: सामान्य (खुला) – खुला
-
नांदेड़-वाघाला: सामान्य (खुला) – खुला
-
लातूर: अनुसूचित जाति (SC) – महिला
-
परभणी: सामान्य (खुला) – खुला
-
जालना (नई नगर निगम): अनुसूचित जाति (SC) – महिला
विदर्भ
-
नागपुर: सामान्य (खुला) – महिला
-
अमरावती: सामान्य (खुला) – खुला
-
अकोला: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – महिला
-
चंद्रपुर: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – महिला
कितनी नगर निगमों में महिला महापौर होंगी?
राज्य की 29 नगर निगमों में से कुल 15 नगर निगमों में महिला महापौर चुनी जाएंगी। यह वितरण 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के नियम के तहत किया गया है।
इस लॉटरी के अनुसार अहमदनगर, जलगांव, अकोला और चंद्रपुर में OBC महिला महापौर होंगी, जबकि लातूर और नवगठित जालना नगर निगम में अनुसूचित जाति (SC) महिला के लिए आरक्षण तय हुआ है।
इस फैसले के बाद कई स्थापित पुरुष राजनेताओं को पीछे हटना पड़ेगा और राजनीतिक दलों को अब महिला उम्मीदवारों की तलाश में काफी मेहनत करनी होगी।



