औरंगाबाद: चार चेहरे, एक मकसद – प्रभाग नंबर 28 में AIMIM का ताकतवर संदेश; जनसमस्याओं को आधार बनाकर मैदान में उतरी AIMIM

औरंगाबाद (काविश-ए-जमील न्यूज) :औरंगाबाद महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग नंबर 28 का राजनीतिक पारा इस वक्त चरम पर पहुंच चुका है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने इस प्रभाग में ऐसा मजबूत, संगठित और आक्रामक पैनल उतार दिया है, जिससे विरोधी दलों में खलबली मच गई है। यह चुनाव AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सैयद इम्तियाज जलील के नेतृत्व, मार्गदर्शन और रणनीति के तहत लड़ा जा रहा है, जिससे पार्टी के अभियान को नई जान, नई रफ्तार और नया जोश मिला है।
प्रभाग नंबर 28 से AIMIM के उम्मीदवार सुनीता मनोज वाहोल (प्रभाग 28 (अ) बटन नंबर 8), नसीम बेगम (मुदस्सर अंसारी) (प्रभाग 28 (ब) बटन नंबर 4), मतीन खान (प्रभाग 28 (क) बटन नंबर 7) और साबिर पटेल (प्रभाग 28 (ड) बटन नंबर 6) चुनाव मैदान में हैं। चारों उम्मीदवार इलाके में सक्रिय, जनता से जुड़े हुए और जमीनी स्तर पर लगातार काम करने वाले माने जाते हैं। पार्टी सूत्रों का दावा है कि यह टीम प्रभाग नंबर 28 में इतिहास रचने की पूरी क्षमता रखती है।
प्रदेश अध्यक्ष सैयद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में AIMIM ने इस बार प्रभाग नंबर 28 को विशेष लक्ष्य बनाया है। चुनावी रणनीति बेहद बारीकी से तैयार की गई है। घर-घर संपर्क अभियान, गली-गली बैठकें, युवाओं से संवाद, महिलाओं से विशेष मुलाकातें और कोने-कोने में सभाओं का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक करके प्रभाग 28 में AIMIM का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
सफाई, पानी, सड़कों की बदहाली, जल निकासी की समस्या, स्वास्थ्य, शिक्षा और अल्पसंख्यक इलाकों की बुनियादी सुविधाएं इस चुनाव का मुख्य एजेंडा हैं। जनता से खुलकर वादा किया जा रहा है कि यदि AIMIM को मौका मिला तो प्रभाग 28 की तस्वीर बदल दी जाएगी और वर्षों की उपेक्षा व पिछड़ेपन का अंत किया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषक खुलकर कह रहे हैं कि प्रभाग नंबर 28 में AIMIM की यह आक्रामक मौजूदगी अन्य दलों के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। सैयद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान अब एक संगठित राजनीतिक अभियान का रूप ले चुका है, जिसका असर पूरे औरंगाबाद की राजनीति पर साफ नजर आ रहा है।
जनता के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है और AIMIM के समर्थन में नारे गूंज रहे हैं। हर तरफ एक ही चर्चा है –
इस बार प्रभाग नंबर 28 में AIMIM इतिहास बदल देगी?



