मुख्य ख़बरें

1 सितम्बर से केवल प्रेस सेवा पोर्टल से होगा पंजीकरण, फिजिकल डाक बंद

नई दिल्ली, 5 अगस्त (एजेंसी) — भारत सरकार के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने घोषणा की है कि समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के पंजीकरण व अन्य कार्य अब केवल प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि 1 सितम्बर 2025 से किसी भी प्रकार की कागजी डाक या दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद सभी आवेदन और प्रक्रियाएँ केवल ऑनलाइन पोर्टल पर होंगी।

फिजिकल डाक न लेने का यह निर्णय निम्नलिखित कार्यों पर लागू होगा:

  • पंजीकरण या संशोधित पंजीकरण

  • स्वामित्व का हस्तांतरण

  • वार्षिक विवरणी जमा करना

  • प्रकाशन बंद/निलंबन

  • न्यूजप्रिंट घोषणा

  • प्रसार प्रमाणन

सरकार का कहना है कि यह कदम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और पेपरलेस ऑफिस की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव है, जिससे पारदर्शिता, गति और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

प्रेस रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने सभी प्रकाशकों और मालिकों से इस परिवर्तन में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!