प्रेस सेवा पोर्टल : वार्षिक विवरणी दाख़िल करने की तिथि अब 30 सितम्बर तक ; प्रकाशकों को राहत : ई-फाइलिंग की समय-सीमा बढ़ाई गई

नई दिल्ली (प्रतिनिधि विशेष): भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक विवरणी की ई-फाइलिंग के लिए प्रकाशकों को अतिरिक्त समय प्रदान किया है। अब यह विवरणी प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से 30 सितम्बर 2025 तक जमा की जा सकेगी।
यह विस्तार कार्यालय की पूर्व परामर्श संख्या 27/2025 दिनांक 28 जुलाई 2025 के क्रम में दिया गया है। कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विवरणी समय पर, पूर्ण और सही तरीके से दाखिल की जाए, क्योंकि एक बार दाखिल होने के बाद इसमें किसी प्रकार का संशोधन या पुनरीक्षण की अनुमति नहीं होगी। दाखिल की गई वार्षिक विवरणी को अंतिम माना जाएगा और इसे सरकारी रिकार्ड तथा प्रकाशन संबंधी कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
किसी भी समस्या की स्थिति में प्रकाशक प्रेस रजिस्ट्रार के हेल्पडेस्क नंबर 011-24320025 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल it-helpdesk.rni@gov.in के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यह निर्देश प्रेस रजिस्ट्रार जनरल की स्वीकृति से जारी किया गया है।



