महाराष्ट्र

अकोला महानगर राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरद पवार गट) की समीक्षा बैठक में आगामी महानगरपालिका चुनाव हेतु रणनीति तय – जावेद ज़कारिया का सम्मान

अकोला: (शेख लुकमान) :राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (शरद पवार गट) अकोला महानगर की ओर से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक स्थानीय विश्रामगृह, अकोला में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी महानगरपालिका चुनाव की तैयारियाँ, संगठनात्मक मजबूती, फ्रंटल सेल्स की कार्यप्रणाली तथा महिला एवं युवा सहभागिता जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मोह. रफीक सिद्दीकी ने की, जबकि संचालन पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष महमूद खान पठान द्वारा किया गया। कार्याध्यक्ष देवानंद टाले ने आभार प्रदर्शन किया।
उपस्थित प्रमुख अतिथि: मा. गणेश राय साहेब – अकोला महानगर निरीक्षक,श्याम बाबू अवस्थी – महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष,जावेद ज़कारिया – प्रदेश संगठक सचिव,रफीक सिद्दीकी – महानगर अध्यक्ष, देवानंद टाले – कार्याध्यक्ष,सैयद यूसुफ अली – वरिष्ठ नेता महमूद खान पठान – पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष,फरीद पहलवान – पूर्व नगरसेवक,
रिजवाना शेख – महिला प्रदेश सचिव,सरलाताई वरघत – महिला अध्यक्ष,पापा चंद्र पवार-उपाध्यक्ष
इस अवसर पर जावेद ज़कारिया को महाराष्ट्र प्रदेश संगठक सचिव पद पर नियुक्त किए जाने पर उनका भव्य सत्कार किया गया।
गणेश राय साहेब ने मार्गदर्शन करते हुए कहा: “महानगरपालिका चुनाव निकट है। सभी कार्यकर्ताओं को तुरंत मैदान में उतरकर जनसंपर्क शुरू कर देना चाहिए। संगठन को घर-घर तक पहुँचाना अब हमारी प्राथमिकता है।”
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी: शेख अज़ीज़ सिकंदर, वसीम खान, शेख महबूब, करण दौड़, महेबुब मंटुवाले, जमील खान, मिलिंद गवई, सतीश सरपाते, अनिता ताई डिगोकर, मंगला ताई सोनोने, योगेश हुमणे, बावासाहेब घुमरे, आनंद वैराले, शेख रमजान, चंदू भाई उर्फ चांद खान, अलताफ खान, उमेश खंडारे, लक्ष्मीबाई बोरकर, लता वर्मा, सुलभा घाटगे, लता कांबळे, नाजेमा बाजी, भाऊराव साबळे, नाईक साहेब, एडवोकेट संदीप तायडे, एडवोकेट अमन घरडे समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस बैठक में नई नियुक्तियाँ भी घोषित की गईं:काशीनाथ बागडे – पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,शेख अल्ताफ – पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष,रमेश नाईक – दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष
बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और महानगरपालिका चुनाव में जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!