महाराष्ट्र

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, करमाड पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

करमाड: (इम्रान खान ) :पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस बीच औरंगाबाद तहसील के करमाड में मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, ये फ्लैग मार्च आचार संहिता के पालन को लेकर पुलिस लाइन से निकाला गया।इसकी अगुवाई डी वाय एस पी पुजा नागरे ने की।
करमाड पुलिस थाना से पिंपरी रोड,मार्केट, रेल्वे स्टेशन रोड, तक पैदल मार्च निकाला,फ्लैग मार्च निकाल कर करमाड पुलिस ने इस बात का संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी लॉ एंड ऑर्डर को तोड़ने का प्रयास करता है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। करमाड पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रताप नवघरे,उप निरीक्षक राजेंद्र बनकर,पीएसआई रामेश्वर ढाकणे पुलिस थाने के कर्मचारी और इस अवसर पर केरल की पुलिस टीम मौजूद थी।
बता दें कि जालना लोकसभा क्षेत्र का 13 मई को मतदान किया जाना है।ऐसे में कोई भी किसी भी तरह का उपद्रव करता है तो पुलिस एक्शन लेने में कोई कोताही नहीं बरतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!