महाराष्ट्र

अकोला : के.एम.अज़हर हुसेन हायस्कूल घोडेगाव मे शानदार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

अकोला : महात्मा गांधी एज्युकेशन सोसायटी वाडेगाव द्वारा संचालित के.एम.अज़हर हुसेन हायस्कूल घोडेगाव ता.तेल्हारा मे छात्रों मे मौजूद गुण विशेष को उजागर करने हेतू दिनांक १७ जनवरी २०२४ को एक शानदार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उदघाटन घोडेगाव ग्रामपंचायत के सरपंच श्री मिलिंद जी दांडगे के शुभ हाथों किया गया । इस अवसर पर तेल्हारा पंचायत समिती के गट शिक्षणाधिकारी श्री दिनेश दुतंडे साहब, केंद्र प्रमुख श्री अविनाश देशमुख सर , श्री नासिरउल्लाह खान उर्फ नासिर मामु ( माजी उप सरपंच ग्रा.पं.घोडेगाव), डॉ. अताउल्लाह खान ( माजी आरोग्य विस्तार अधिकारी), श्री हिदायतउल्लाह सर (मुख्याध्यापक , जि.प.उर्दू वरीष्ठ शाळा घोडेगाव) , सौ.झाडे मेडम तथा श्री विकास दामोदर सर (जि.प.मराठी वरीष्ठ शाळा घोडेगाव), श्री मौलवी मत्हर साहब तथा श्री सलीम खान साहब आदि गणमाण्य व्यक्ती उपस्थित थे।विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री डॉ. अतीक अहेमद के मार्गदर्शन मे छात्रों ने दैनिक जीवन मे उपयोगी मॉडल बनाए तथा उन्हे प्रभावीरूप से प्रस्तुत किया।उपस्थित गणमाण्य अतिथियों ने सभी मॉडल का निरीक्षण किया तथा छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की । प्रदर्शनी के समापन पूर्व विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री मजीद खान हमीद खान ने विज्ञान प्रदर्शनी मे प्रतीभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रोग्राम मे पधारे गणमाण्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!