‘सीआईडी’ फेम एक्टर दिनेश फड़नीस चल बसे, मोत से जंग नाकाम

मुंबई : (काविशे जमील न्यूज़) :लोकप्रिय धारावाहिक ‘सीआईडी’ में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाने वाले दिनेश फडनीस का निधन हो गया। दिनेश की हालत खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस सीरियल में ‘दया’ का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने दिनेश फडनीस के निधन की घोषणा की है।
दिनेश फडनीस का 1 दिसंबर से मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है लेकिन दयानंद शेट्टी ने कल इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनका लीवर खराब हो गया था। जिसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई है.
फिल्मफेयर ने एक्स पर पोस्ट कर दिनेश फडनीस के निधन की घोषणा की। “लोकप्रिय अभिनेता दिनेश फडनीस, जिन्हें क्राइम सीरियल सीआईडी में फ्रेडी की भूमिका के लिए जाना जाता है, का लीवर फेल होने के कारण 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया”।
दयानंद शेट्टी ने ‘एवाई टाइम्स’ से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की कहा, हां ये सच है कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे। रात 12:00 बजे उनकी मौत हो गई। मैं इस वक्त उनके घर पर हूं. उनका अंतिम संस्कार आज दौलत नगर शमशान घाट में किया जाएगा।




